सोहराय के लोक गीतों पर कलाकारों के साथ थिरके लोग

 silli(ranchi)  सिल्ली छाताटांड़ स्थित अखाड़ा में मंगलवार को सिल्ली प्रखंड छाताटांड़ कुशवाहा समाज के द्वारा सोहराय का आयोजन किया गया। इसके तहत छाताटांड़ अखाड़े सजाए गए। जिसमें स्थानीय कलाकार    राजेन कोईरी, सरोज सिंह, दीनादाथ कोईरी, छोटू कोईरी सहित दूर-दराज से आए कलाकारों के द्वारा झारखंड की लोक संस्कृति से संबंधित गीत-नृत्य के जलवे बिखेरे गए। अखड़ा सजाकर, चौका पुराकर और कुल देवता की पूजा सहित अन्य सामाजिक रिवाजों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अखाड़ों में ढोल और मांदर की थाप पर विभिन्न गीत और झुमर पर पुरूषों के साथ छोटे बच्चे भी भी थिरकते नजर आये। इस मौके पर बिनोद कोईरी, शंकर कोईरी, भरत कोईरी, भूदेव महतो,  मुकेश कोईरी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने