silli(ranchi) सिल्ली छताटांड़ स्कूल परिसर में पंच परगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कमेटी के संरक्षक प्रवीण कुमार, अध्यक्ष रमन गुप्ता, सचिव जगतपाल गोप आदि उपस्थित थे। बैठक में आगामी 23 नवंबर को महान पंच परगना कवि राजा विनंद सिंह देव की झूमर तथा ताल मंजरी की धरती सिल्ली में पंच परगना झूमर महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित कलाकारों ने झूमर एवं लोक कलाओं की प्रस्तुति दी। बैठक में सिल्ली प्रखंड कमिटी के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, अध्यक्ष ठाकुरदास कोइरी, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, सचिव बजरंग पातर मुंडा, सह सचिव देवेंद्र प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष हरिराम लोहार, सह कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सदस्य नीलकंठ यादव, परशुराम महतो, हराधन महतो, सरोज कुमार सिंह, परेश महतो, रंजीत महतो, वासुदेव सिंह मुंडा, लखी राम नायक शशि रंजन महतो सहित समिति कई लोग उपस्थित थे।
23 नवंबर को सिल्ली में होगा पंच परगना झूमर महोत्सव
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.