करोड़ों का खेला: उरांव जनजाति सीएनटी जमीन को क्रिस्तान बनाकर जेनरल बनाया, जोन्हा लैंपस की जमीन पर भू-कारोबारियों की नजर

जोन्हा लैंपस की इसी भूखंड पर कोरोबारियों की नजर
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  जोन्हा लैम्पस की भूमि पर जबरन रास्ता निकालने के लिए कई भू-कारोबारियों की नजर लगी हुई है। भू कारोबारियों के द्वारा लैम्पस की भूमि मौजा जोन्हा के प्लॉट संख्या 1107 पर कब्जा करने के लिए बार बार निजी अमीन से मापी कराकर लैम्पस् पर दबाव बनाया जा रहा है। 

लैंपस की 25 डीसमिल भूखंड को 18 डीसमिल करने का हो रहा षडयंत्र

यह प्लॉट कुल 64 डीसमिल का है, जिसमें लैम्पस को 25 डी दिया गया है. अब कारोबारी प्लॉट संख्या 1107 में 18 डीसमिल मापी कर रहे है। बाकी 7 डीसमिल दूसरे प्लॉट पर दिखाया जा रहा है। बताया गया कि लैम्पस् के पीछे करीब 4 एकड़ जमीन है। वर्तमान में इस भूखंड की कीमत करोड़ों रूपये में आंकी जा रही है। सारा खेल इसी भूखंड पर कब्जे को लेकर हो रही है।  

"उरांव" जनजाति की सीएनटी जमीन को क्रिस्तान बताकर जेनरल नेचर का किया

इस जमीन के खतियान में उरांव के जगह पर क्रिस्तान शब्द अंकित है, इसी पोइंट का फायदा उठाकर कारोबारी उक्त भूखंड के प्रकृति में छेड़छाड़ कर उसे सीएनटी फ्री बना दिया है। अब लैम्पस की जमीन पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा है। 

जोन्हा मुखिया ने लैंपस की जमीन मापी को लेकर सीओ को दिया आवेदन 

मामले को लेकर लैम्पस अध्यक्ष सह मुखिया कृष्णा मुंडा व बीसीओ अरविंद कुमार ने अंचल अधिकारी से लैम्पस की भूमि मापीकर चिन्हित करने का आवेदन दिया है। वहीं सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो ने उपायुक्त रांची व सीओ राजू कमल को ज्ञापन देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दिया। सीओ ने बताया कि भूमि को मापी कर चिन्हित कर दिया जायेगा साथ ही इस मामले की जांच करायी जायेगी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने