angara(ranchi) खूंटी में 15 नवंबर को होनेवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को लेकर मंगलवार को गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक से पूर्व अनगड़ा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में शामिल होने का आहवान किया गया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि जनसभा में खिजरी विस से पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों के साथ दस हजार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पंचायत व ग्रामप्रभारी बनाकर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। रामकुमार पाहन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार भगवान बिरसा मुडा कर जन्मस्थली पर आने से आदिवासी समाज में खुशी की लहर है। गांव गांव से उठकर जनसभा में जाने की तैयारी कर रहे है। समीक्षा बैठक में अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, अजय महतो, बनमाली महतो, गबेश्वर महतो, सुनील महतो, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो, राजकिशोर प्रमाणिक, नरेश साहु आदि शामिल हुए।
प्रधानमंत्री के जनसभा में खिजरी विस से दस हजार से अधिक लोग होंगे शामिल: रामकुमार पाहन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.