angara(ranchi) टाटी पंचायत पंचायत स्तरीय एकदिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन मनसाबेड़ा की टीम बनी। रविवार को टाटी स्कूल मैदान में खेले गये फाइनल मैच में मनसाबेड़ा ने टाटी पाहनटोली को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हराया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि टाटी पंचायत के मुखिया रामानंद बेदिया ने की। टुर्नामेंट में आठ टीमें शामिल हुई। विजेता टीम को दस हजार व उपविजेता टीम को आठ हजार रूपया नकद प्रदान किया। इस मौके पर पंसस मकर सिंह मुण्डा, पंसस सुधू बेदिया, उपमुखिया बीरबल बेदिया, सीताराम रजवार, सरस्वती देवी, रामसिंह मुंडा, आशा देवी, सीता देवी, जयनाथ बेदिया, साकरी देवी, मंगरी कुमारी, पुष्पा देवी, शांति देवी, सुमन कुमारी सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष रतनराम बेदिया, सचिव फूलसिंह महतो, कोषाध्यक्ष महाबीर बेदिया, खेल प्रभारी बुद्धेश्वर सिंह मुंडा जयदेव लोहरा, दिगंबर मुण्डा, भोजू करमाली आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
मनसाबेड़ा की टीम बनी चैंपियन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.