इस दौरान अतिथियों द्वारा गांव के प्रथम वर्ग से दशम वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को स्कूल बैग व कलम कॉपी देकर सम्मानित किया। सोनाहातू प्रखंड के परमजाड़ेया गांव जहां सिर्फ लोहरा समाज के लोगो का ही निवास है। और अपने समाज की ओर से हर बर्ष करम मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सचिव मनसा लोहरा ने कहा कि हमारा समाज पहले भी आदिवासी थे आज भी है और कल भी आदिवासी ही रहेंगे। किंतु कुछ राजनीतिक चाल चलने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
सोनाहातू प्रमुख विक्टोरिया देवी, फनी भूषण सिंह मुंडा पूर्व प्रमुख रमेश लोहरा,उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गोंझू,पसंस गंगावाला देवी, एवं सोमाडीह के ग्राम प्रधान, समाज के केन्द्रीय सचिव मनसा लोहरा, जगदीश लोहरा ,परिक्षित मंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रह्लाद लोहरा, हाराधन लोहरा, साहेब लोहरा, नीलमोहन लोहरा,कांशीनाथ लोहरा, सुषेण लोहरा, गौतम लोहरा, रमेश लोहरा, सम्बत लोहरा, दिलीप लोहरा, रामदास लोहरा, आंनद लोहरा आदि का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.