angara(ranchi) सिकिदिरी फुटबाल मैदान में चल रही जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में सोमवार को हाई जंप सीनियर में जगदीश बेदिया ने गोल्ड जीता। जबकी सिल्वर पदक नीरज रजवार व ब्रांज सौरभ कुमार को मिला। इसी स्पर्धा के जूनियर बालिका वर्ग का गोल्ड रिया कुमारी, सिल्वर प्रियंका कुमारी व ब्रांज काजल कुमारी, सब जूनियर में रितेश साहू गोल्ड, साहिल करमाली सिल्वर, महेंद्र भोगता ब्रांज, केला रेस अंडर-7 में राजेंद्र भोगता गोल्ड, अंकित करमाली सिल्वर, जितेंद्र बेदिया ब्रांज, बालिका में एंजल कुमारी गोल्ड, आराध्या सिंह सिल्वर व राधिका कुमारी ब्रांज जीता। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद कुमार बबलू विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी संजय सिंह ने प्रदान किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, खेल प्रभारी अमन जायसवाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षिका पिंकी कुमारी, खेल सह प्रभारी रोहित क्षेत्री, सक्रिय सदस्य विजय सिंह, कुंती देवी, संजय राणा, संजू गोस्वामी, संदीप कुमार वर्मा, विजय रजवार, रवि करमाली, विवेक, रोहित कपरदार आदि मौजूद थे।
हाई जंप में जगदीश बेदिया ने जीता गोल्ड
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.