angara(ranchi) भगवान् बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति अबुआ राज फटफटिया सेशन(बाइक रैली) का आयोजन करेगी। यह निर्णय गुरूवार को गोन्दलीपोखर में आयोजित पार्टी की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता प्रभारी फलीन्द्र करमाली ने की। निर्णय हुआ कि रांची जिला के सभी चौक-चौराहों पर स्थापित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कांके के भाट-बोड़या मैदान, अनगड़ा प्रखंड मैदान एवं बुंडू महाविद्यालय परिसर से अबुआ राज फटफटिया सेशन किया जाएगा। इस बाइक रैली में एक सौ से अधिक बाइक सवार शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से लखीन्द्र महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, सुमित महतो, जलेश्वर उर्फ मार्शल महतो, राजकिशोर मुंडा, मनोज करमाली, बिमल महतो, सुरेश महतो, गोविंद महतो, रामपोदो महतो, सावना महतो, प्रवीण, जय, चंदन, मंटू, मुकेश उर्फ मिक्की, महेन्द्र, सावन महतो, लकी रामू, सुखराम सहित अन्य उपस्थित थे।
जेबीकेएसएस कांके, अनगड़ा व बुंडू में करेगा अबुआ राज फटफटिया सेशन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.