सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल, चिलदाग में मनाया गया बाल दिवस व झारखंड स्थापना दिवस

 angara(ranchi) सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल, चिलदाग में शनिवार को बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  शिक्षकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य एडवर्ड लुगुन, निदेशक डा. अमर कुमार चौधरी और सचिव डा. कुमुद मेहता ने चाचा नेहरू के जीवन के बारे में रोचक बातें बताई एवं झारखंड किस प्रकार से विभाजित हुआ एवं उनके संघर्षों के बारे में जानकारियां दी। इस अवसर पर कक्षा 9 की आरती कुमारी एवं कक्षा 8 की शिवानी कुमारी ने भी झारखंड के इतिहास के बारे में कई रोचक बातें बताई एवं बच्चों को उसके संघर्षों से अवगत कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व शरद शशि, विभा, नीरज के द्वारा किया गया एवं सभी शिक्षकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने