37वें राष्ट्रीय खेल: बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाजों ने रजत व कास्य पदक जीता

 

पदक के साथ तीरंदाज
silli(ranchi) 37वें राष्ट्रीय खेल में बिरसा मुंडा तीरंदाज़ी एकेडमी के तीरंदाजों ने रजत तथा कास्य पदक जीता है। 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक गोवा के पांडा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली की दीप्ति कुमारी, अग्नि कुमारी, रांची की दीपिका कुमारी ओर जमशेदपुर की कोमोलिका बारी की टीम ने रजत पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया। वही खेलो इंडिया बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के रिकर्व डिवीजन के तीरंदाज रोहित कुमार ने यूपी की ओर से खेलते हुई मिश्रित युगल में कास्य पदक जीता। इस जीत पर एकेडमी की संरक्षक सुदेश कुमार महतो एवं अध्यक्ष नेहा महतो तथा अंतरराष्ट्रीय कोच प्रकाश राम ने रोहित और गोवा गए हुए उनके कोच मुकेश तूरी, शिशिर महतो, कमलेश महतो, आर्यन साव, रोहित कोईरी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

वीडीओ देखे: 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने