angara(ranchi) रेल मंत्रालय से सड़क निर्माण करने की अनुमति की मांग को लेकर सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने मांग पत्र लिखा है। उसके बाद उनके निर्देश पर आजसू कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जिलिंगसेरेंग से हेसलाबेड़ा बाजार तक पथ मरम्मती कार्य का शुरुआत किया। सड़क का मरम्मती विधायक सुदेश कुमार महतो के सहयोग व आजसू कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रमदान से किया जा रहा है। सड़क निर्माण में गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव, आजसू पार्टी के पंचायत प्रभारी महेंद्र महतो, मो. इरफान, ग्राम प्रभारी अजीत तिर्की, जूलियस मिंज, प्रकाश एक्का, चूल्हा प्रमुख प्रभु भोगता, प्रवीण तिर्की, सिमोन कच्छप सहित अन्य योगदान कर रहे है। बताया जाता है कि जिलिंग सेरेंग से हेसलाबेड़ा बाजार तक छह किमी सड़क अत्यंत जर्जरावस्था में है। रेलवे लाइन के समीप होने के कारण रेलवे के अधिकारी यहां ग्रामीण सड़क बनने नहीं दे रहा था। मामले में विधायक सुदेश महतो ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कराने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
आजसू कार्यकर्ताओं ने छह किमी लंबी सड़क मरम्म्ती का कार्य किया शुरू
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.