GA4-314340326 बाबुलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में अनगड़ा के हर बूथ से शामिल होंगे कार्यकर्ता

बाबुलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में अनगड़ा के हर बूथ से शामिल होंगे कार्यकर्ता

angara(ranchi) भाजपा अनगड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को गोंदलीपोखर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने की। मंडल प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री आरती सिंह थी। बैठक में 28 अक्टूबर को हरमू मैदान में होनेवाली बाबुलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को सफल करने के लिए बूथ स्तर तक हो रही तैयारी की समीक्षा की गई। संकल्प यात्रा को सफल बनाने को लेकर कई निर्णय लिया गया। निर्णय हुआ कि हर बूथ से कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। आरती सिंह ने कहा कि अनगड़ा मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को हरमू मैदान की संकल्प यात्रा में उपस्थिति होनी चाहिए। बैठक में रांची जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा,  ओबीसी जिला उपाध्यक्ष नरेश साहू, संजय नायक, कामेश्वर महतो, अजय महतो, जयशंकर मुंडा, मंडल महामंत्री सुनील महतो, राजेंद्र महतो, दुर्गा महतो, अजय सिंह भोगता, संतोष महतो, विजय महतो, रामेश्वर महतो, हरिहर महतो, पुशनाथ मुंडा, गौरीशंकर मुंडा, हेमनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने