GA4-314340326 सड़क दुर्घटना में मारे गये टाटी के मजदूरों के स्वजनों व घायलों से मिले सुदेश कुमार महतो

सड़क दुर्घटना में मारे गये टाटी के मजदूरों के स्वजनों व घायलों से मिले सुदेश कुमार महतो

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो गुरूवार को अनगड़ा के हाहे में 11 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में मारे गये मजदूरों टाटी बेहराटोली के महेश मुंडा व चुकड़ुबाहा के राजेश कुमार बेदिया के स्वजनों से उनके घर जाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही अपने तरफ से दोनों परिवार को श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक मदद की। फोन से अनगड़ा अंचल पदाधिकारी से बात कर अविलंब मुआवजा राशि का भुगतान करने को कहा। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि औपचारिकता पूर्ण होते ही मृतकों के स्वजनों को मु़आवजा के रूप में 2-2 लाख रुपये उपलब्ध कराया जायेगा। 

मृतकों के आश्रित को दिया जाएगा दो दो लाख रूपया मुआवजा: सीओ अनगड़ा

बाद में विधायक सभी घायलों से मिले, घायलों के स्वास्थ्य जांच के लिए एक बार फिर रिम्स ले जाने की व्यवस्था की। इस अवसर पर संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, सुनील सिंह, जितेंद्र बड़ाइक, लक्ष्मण महतो, चितरंजन महतो, शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, श्याम सुंदर बेदिया, बीरेंद्र सिंह मुंडा, मो. रिजवान, दीनदयाल बेदिया, विपिन सिंह मुंडा, छुटूलाल बेदिया, सरधू बेदिया, मंगल मुंडा, बीरेंद्र बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने