sonahatu(ranchi) थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में विगत दो दिनों से 50 -55 हाथियों के झुंड ने गांव के समीप खेत मे लगे धान फसल को खाया और रौंद दिया। हाथियों ने गांव के किसान सुरेश महतो, लखिन्दर महतो, शंकर सिंह मुंडा, अनिल सिंह मुंडा, रामशक्ल सिंह मुंडा, सुरेन्द्र सिंह मुंडा, खगेशवर सिंह के 5 एकड़ में लगे धान फसल को नष्ट कर दिया है। किसानों ने वन विभाग को सूचना देकर हाथी भागने ओर मुआवजा देने की मांग किया है। हाथियों का झुंड बांस वन से निकल कर तमाड़ रेंज के जंगल पहुंच गये है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.