angara(ranchi) सिकिदिरी थाना निवासी सुनीता देवी ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के ब्यांग निवासी बालेश्वर भगत, जयनन्दन भगत व राधा भगत के खिलाफ दुकान में तोड़-फोड़ करने, मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को सिकिदिरी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चार सितंबर को सुनीता देवी उसका पति व भैसुर अशोक कुमार के साथ दुकान की मरम्म्ती कर रही थी। इसी दौरान उक्त लोग वहां पहुंचकर जमीन को अपना बताते हुए हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे, दुकान में तोड़-फोड़ करने लगे। मेरे विरोध करने पर मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। सुनीता देवी ने बताया कि इस पूरी घटना की साजिश स्वर्णरेखा रेस्टोरेंट के मालिक सिकंदर रजवार के उकसाने पर की गई। सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफतारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
वीडियो देखे:
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.