GA4-314340326 सड़क पर गिरा पेड़ यातायात बाधित

सड़क पर गिरा पेड़ यातायात बाधित


 rahe(ranchi) चन्दनडीह से सोनाहातू जाने वाले सड़क के महुआडीह-चिरुडीह गांव के समीप बुधवार को विशाल पीपल पेड़ सदानन्द महतो के घर को क्षति करते हुए सड़क पर गिर गया है। पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित रही। इधर सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख उमेश महतो गांव पहुंच कर पेड़ को सड़क से हटाने के लिये पथ निर्माण विभाग के अभियंता से बात किये। विभाग के पहल ओर इनके प्रयास से जेसीबी मशीन लगा कर पेड़ को दोपहर बाद तक हटाया गया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने