 |
| आरोपित |
Angara (ranchi) सिकिदिरी थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो चोर को चास बोकारो से पकड़ा है। पकड़े गए दोनों चोर ईदु शाह पिता इम्तियज शाह और मोहम्मद मुसहिद चास थाना के गौस नगर के रहने वाले है। एसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनो चोरों ने विगत 14 सितंबर की सुबह करीब चार बजे जशपुरिया पैट्रोल पंप ईद मोड़ के एक कर्मचारी की केटीएम बाइक की चोरी कर ली थी। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने चोरी के बाइक को खरीदने के आरोप में चास निवासी मुकद्दर अली को भी गिरफ्तार किया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.