namkom(ranchi) जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को बनो और बनाओ मंच की ओर से दर्जनों गायों को गुड़ और रोटी खिलाई गई। मौके पर जिप सदस्य रामावतार केरकेट्टा ने कहा कि आज श्री कृष्ण सबके मन में है पर सबका मन श्रीकृष्ण में नहीं है, वही मंच के सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि आज गौ गंगा गायत्री तीनों खतरे में है इन्हें बचाने के लिए श्रीकृष्ण और रामावतार बनकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। मौके पर मंच के संस्थापक स्वामी रामाधार सिंह, अमित रंजन, रामकिसुन महतो,शैलेंद्र ठाकुर, कौसल सिंह, रघुनाथ महतो,रंजीत पात्रा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.