GA4-314340326 रेल सुरक्षा को लेकर जीआरपी मुरी ने लगाया जागरूकता अभियान

रेल सुरक्षा को लेकर जीआरपी मुरी ने लगाया जागरूकता अभियान

ट्रेन सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाते
silli(ranchi)  राजकीय रेल थाना मुरी एवं रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में राजकीय रेल थाना प्रभारी जमादार मुंडा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया।थाना प्रभारी ने यात्रियों को जागरुक करते हुए कहा कि सफर करते समय नशा पान से दूर रहें ।ताकि दूसरे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े एवं डायन विसाही के चक्कर में ना पड़े क्योंकि यह एक अंधविश्वास और अभिशाप है। 

मॉब लिंचिंग से दूर रहे तथा मानव तस्करी की जानकारी होने पर तुरंत राजकीय रेल थाना या रेलवे सुरक्षा बल को सूचित करें , ताकि समय रहते ही करवाई किया जा सके। इस मौके पर रेल थाना के अवर निरीक्षक शिव परशन राम, आरक्षी रंजन सिंह, अभिमन्यु महतो, चुनाराम मुर्मू, रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक पवन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार तथा संतोष कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने