GA4-314340326 मछली व्यवसाय को लेकर गेतलसूद के मछलीपालक को विभाग ने दिया पियागो आटो

मछली व्यवसाय को लेकर गेतलसूद के मछलीपालक को विभाग ने दिया पियागो आटो

आटो प्रदान करते 
angara(ranchi)  प्रधानमंत्री सम्पदा योजना के तहत गेतलसूद निवासी सुग्गी देवी पति सुनील नायक को जिला मत्स्य कार्यालय से पियागो आटो प्रदान किया गया। मतत्स विभाग के द्वारा सुग्गी देवी को मछली व्यवसाय कर आत्मनिर्भर करने के लिए आटो प्रदान की गई। साठ फीसदी सब्सिडी पर आटो का वितरण किया गया। वितरण के मौके पर भाजपा रांची ग्रामीण एससी मोरचा के मंत्री संजय नायक उपस्थित थे। संजय नायक ने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा मछली पालन करनेवाले को स्वालंबी बनाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार दलित समाज को स्वालंबी बनाने को लेकर प्रयासरत है। बाद में संजय नायक जिला मत्यस्य पदाधिकारी से मिले। मछुआरा विकास को लेकर चल रही योजना का लाभ अंतिम पायदन में खड़े परिवार तक पहुंचे इसपर चर्चा की। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने