silli(ranchi) राजकीय रेल थाना मुरी ने गुरुवार की सुबह ट्रेन नंबर 13352 अल्लपूजा एक्सप्रेस से 38 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। जीआरपी थाना प्रभारी जमादार मुंडा ने बताया की मृतक मो शमीम अंसारी केरल मे काम करते थे।वह एलएपी धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के एस 3 सीट नंबर 60 में गिरीडीह कोलडीहा अपना घर वापस लौट रहा था,लौटने के क्रम मे उनका अहले सुबह हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जिसकी सुचना मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उसके दोस्तों ने दिया। जहां शव को बरामद कर रेल चिकित्सक को बुलाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। पंचनामा कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.