17 सितंबर को इइएफ मैदान के संकल्प सभा में गरजेंगे टाइगर जयराम महतो

जेकेबीएसएस की बैठक में रणनीति तय करते 
angara(ranchi) लुपुंग स्टेडियम में रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति(जेकेबीएसएस) की बैठक झारखंड आंदोलनकारी लखीन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन सुमित महतो ने किया। बैठक में 17 सितंबर को टाटीसिलवे स्थित इइएफ मैदान में होनेवाले संकल्प सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। संकल्प सभा में टाइगर जयराम महतो शामिल होंगे। इसके लिए कमिटि का गठन किया गया। निर्णय हुआ कि झारखंड की विभिन्न समस्याओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। सुमित महतो ने बताया कि आगामी लोस व विस चुनाव में जेकेबीएसएस झारखंड की जनता को एक मजबूत विकल्प देने का काम कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से रामपोदो महतो, पेरतोल के ग्राम प्रधान रतिलाल करमाली, जुगनू मुंडा, महेश नायक, राजेश बैठा, संजय सिंह, कार्तिक बैठा, विराट महतो, सावना महतो, राजेश महतो, अंगद नायक, संजय महतो, मुकेश महतो, बीरबल महतो, सुरेश महतो, हेमंत महतो, बालेश्वर महतो, विक्रम, संदीप, सुधांशु, जयकुमार, राजकुमार, रोहित, चंदन आदि उपस्थित थे। आदि सैकड़ों सदस्य मौजूद थें।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने