Angara (Ranchi) जमीन की खरीद बिक्री करने में राजाडेरा मुखिया के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का इस्तेमाल करने के मामले में राजाडेरा मुखिया सीमा देवी ने अनगड़ा थाना में आवेदन देकर 7 लोगों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का इस्तेमाल कर करोड़ों रूपये की जमीन का खरीद बिक्री करने का आरोप लगाया है। आवेदन में दो भू विक्रेता, हरिहर सिंह रोड रांची निवासी क्रेता सहित स्थानीय 4 जमीन दलालों का नाम दिया गया है। मुखिया ने कहा है कि राजाडेरा मौजा के अन्तर्गत दो एकड़ जमीन के खरीद बिक्री में उनके नकली हस्ताक्षर व मुहर का इस्तेमाल कर तैयार किये गये फर्जी वंशावली का इस्तेमाल किया गया है। मुखिया ने आंशका व्यक्त किया है कि और भी जगहों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया गया होगा या किया जा सकता है, उन्होंने संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।
फर्जी वंशावली बनाकर बेची करोड़ों की जमीन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.