 |
दुर्लभ प्रजाति के पक्षी के साथ पन्नालाल बर्डमैन |
angara(ranchi) झारखंड में पहली बार गेतलसूद डैम के रूक्का व बीआईटी इलाके में 20-25 की संख्या में दुर्लभ प्रजाति की ब्लैक हेडेड आइबिस वेडिंग पक्षी दिखा। पिछले एक दशक से इस पक्षी पर शोध कर रहे
बर्डमैन आफ झारखंड पन्नालाल बर्डमैन गुरूवार को इस पक्षी को गेतलसूद डैम में बीआईटी व रूक्का के किनारे देखा। यह पक्षी दक्षिण पूर्व एशिया के देशों जापान, कोरिया गणराज्य, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक और मंगोलिया में पाया जाता है। यह आइबिस परिवार से आते है। पन्नालाल ने बताया कि इस पक्षी का सिर काला, शरीर सफ़ेद और इसकी चोच हुडेड होती है। इसका पैर काला व लम्बाई 65-75cm तक होती है। इसे भोजन में मेंढक, मछली और कीड़े पसंद है। ब्रीडिंग के समय इनके टेल सफेद से काले हो जाते है। पन्नालाल बताते है दुर्लभ प्रजाति के होने के कारण इनकी कि जा रही शिकार के कारण इनकी संख्या में भारी गिरावट आई है। गेतलसूद डैम में भोजन की प्रचुरता की सुरक्षा के कारण यह यहां प्रवास कर रही है। इन्होंने लोगों से अपने देश में आये मेहमान को सुरक्षा देने का आहावान किया।
 |
दुर्लभ प्रजाति की पक्षी |
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.