जशपुरिया बीएड कालेज के डीएलएड परीक्षा में अर्चना कुमारी टापर बनी

टापर अर्चना कुमारी
Angara (Ranchi)  झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी की गयी डीएलएड बैच 2020-22 का परीक्षा में जशपुरिया बीएड कालेज गेतलसूद अनगड़ा के प्रशिक्षुओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रशिक्षु अर्चना कुमारी ने 83.14% अंक लाकर प्रथम स्थान, सूजन बागे ने 80.64% अंक लाकर द्वितीय व कीर्ति कुमारी ने 80.28 % अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में शामिल 80% प्रशिक्षु डिस्टिंक्शन से पास हुए एवं 20% प्रशिक्षुओ ने प्रथम श्रेणी से पास किया। कालेज के संस्थापक जैलेंद्र कुमार, निदेशक शालिनी प्रिया व डीएलएड प्रभारी श्रीमती वर्षा रानी ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने