 |
बकरी के साथ लाभुक महिलाएं। |
Angara (Ranchi): राजाडेरा पंचायत के जिन्तुबेड़ा में रविवार को 9 महिला लाभुकों के ब्लैक बंगाल प्रजाति के बकरी सेट का वितरण किया गया। एक सेट में चार बकरी व एक बकरा शामिल है। इसके अलावा सभी लाभु़कों को बकरी शेड बनाने को लेकर दो दो पारदर्शी अलबेस्टर, दो दो परात व दवा का वितरण किया गया। वितरण टीआरआई व जेएसएलपीएस के द्वारा अनुदान पर किया गया। साथ में "बकरी पालन मेरी उम्मीद" किताब भी दिया गया। इसमें आधुनिक तरीके से बकरी पालन का आर्थिक उन्नयन के बारे में बताया गया है। वितरण राजाडेरा पंचायत की मुखिया सीमा देवी व पूर्व मुखिया मोतीराम मुण्डा ने की। सीमा देवी ने बताया कि बकरी पालन के माध्यम से गरीब परिवारों को आजीविका से जोड़कर आर्थिक उननयन करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर टीआरआई संस्था के राजेश महतो, हरदयाल मुंडा, कृष्णा मुंडा, राजकिशोर सिंह, जलेश्वर महतो, सुरेश तिर्की, तीजन देवी, सरिता देवी, अर्चना तिर्की, जीतराम महतो, कामेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
Goats of Black Bengal breed given on grant to nine women / Angara / Ranchi / Jharkhand
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.