 |
मंच पर जैलेंद्र कुमार, मधुसूदन मुंडा वह अन्य। |
Angara (Ranchi): रामनवमी पूजा के बाद अनगड़ा मैदान में झांकी निकाली गई। अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन महावीर मंडल अनगड़ा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार थे। आयोजन समिति के द्वारा जैलेन्द्र कुमार का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रामनवमी के मौके पर हम प्रण ले कि देश सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे। साथ ही एकजुट होकर भगवान राम आदर्शो का देश बनायेंगे। प्रतियोगिता में सिरका नयाटोली की टीम झांकी व लाठी में चैंपियन बनी। द्वीतिय पुरस्कार राजाडेरा व तीसरा पुरस्कार हाहे को दिया गया। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष जगेश्वर महतो व संचालन मनोज कुमार भटटाचार्य ने की। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, समाजसेवी मुन्ना सिंह, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, भाजपा नेता धनीराम महतो, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, राजेश यादव, मुन्ना मुण्डा, पुशनाथ मुण्डा, घनेनाथ महतो, अघनू महतो, विजय महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
procession-came-out-in-Angara-on-Ram-Navami-Nayatoli-Sirka-became-champion/ Angara / Ranchi/ Jharkhand
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.