angara(ranchi) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू शुक्रवार को जनसंघ जमाने के कार्यकर्ता व गोंदलीपोखर के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे सहोदर दिवंगत भाइयों जगरनाथ महतो व मनीराम महतो उर्फ मनिया महतो के स्वजनों से मिले। प्रदेश अध्यक्ष बेड़वारी स्थित दोनों भाइयों के आवास में जाकर मिले व अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। ज्ञात हो कि दस दिनों के अंदर दोनों भाइयों की मौत हो गई है। जगरनाथ महतो के पुत्र समाजसेवी सह व्यवसायी पंकज कुमार महतो ने बताया कि पिताजी ने जनसंघ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था। वे भाजपा के अनगड़ा प्रखंड में संस्थापक सदस्यों में थे। इस अवसर पर पंकज महतो की माता सरोज देवी, पत्नी अनुराधा चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, रणधीर चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, सत्यदेव मुंडा, अमरनाथ चौधरी, रामनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
झामुमो को जनता उखाड़ फेंकने को तैयार: आदित्य साहू
भाजपा अनगड़ा व गेतलसूद मंडल के सदस्यों की बैठक लुपुंग पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए। इसमें 1 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होनेवाले 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि वर्तमान झामुमो की सरकार को जनता उखाड़ फेंकने को तैयार है। गिरिडीह उपचुनाव से इसकी शुरूआत होगा। 1 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में जनता का हुजूम उमड़ने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार, उमेश कुमार बड़ाईक, रामसाय मुंडा, अजय महतो, माधुरी देवी, कामेश्वर महतो, कुंती देवी, हिमांशु शेखर चौधरी, सुरेश महतो, घनेनाथ महतो, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, जगेश्वर महतो, अगमलाल महतो आदि शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.