![]() |
| बालू माफिया के खिलाफ बैठक करते ग्रामीण। |
बैठक में लिया ऐतिहासिक निर्णय
ग्राम प्रधान दुबराज पाहन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अवैध बालू उठाव पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद वार्ड सदस्य विजयी देवी, डॉ. अमित कुमार, दामोदर महतो और अमूल्य महतो सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि बालू के अनियंत्रित उठाव से पर्यावरण और स्थानीय जलस्तर को भारी नुकसान हो रहा है।
घाट पर पहुंचे ग्रामीण, ट्रैक्टरों को दी चेतावनी
बैठक के तुरंत बाद एकजुट ग्रामीण राढू नदी के पोगड़ा घाट पहुंचे। वहां बालू लोड कर रहे कई ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने मौके पर ही रोक दिया और कड़ी चेतावनी देकर वहां से खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि गांव के बालू का उपयोग केवल गांव के ही विकास कार्यों (जैसे निजी आवास या सार्वजनिक निर्माण) में किया जाएगा, इसे व्यवसायिक लाभ के लिए बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा।
प्रशासनिक कार्रवाई की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि अब से बालू घाट पर निगरानी रखी जाएगी। यदि भविष्य में कोई भी बालू माफिया अवैध खनन या परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो ग्रामीण उसे पकड़कर सीधे पुलिस के हवाले करेंगे और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि हमारे गांव की प्राकृतिक संपदा पर पहला हक ग्रामीणों का है। माफिया इसे लूटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.