GA4-314340326 विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, घटिया निर्माण देख भड़के विधायक अमित महतो

विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, घटिया निर्माण देख भड़के विधायक अमित महतो

सिल्लीडीह में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन: बुजुर्ग महिला से कटवाया फीता, अव्यवस्था देख मौके पर ही अधिकारियों को लगाई फटकार

स्वास्थ्य उपकेंद्र की जांच के दौरान विधायक अमित महतो।
सिल्ली (रांची) : सिल्ली प्रखंड के सिल्लीडीह में सोमवार को नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन समारोह उस वक्त हंगामेदार हो गया, जब विधायक अमित महतो ने भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास योजनाओं में अनियमितता और घटिया सामग्री का उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बुजुर्ग महिला ने किया उद्घाटन, विधायक ने की जांच

 कार्यक्रम के दौरान विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में गांव की सबसे बुजुर्ग महिला, मेनका देवी ने विधिवत फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात जब विधायक ने भवन का निरीक्षण किया, तो वे निर्माण कार्य में भारी अनियमितता देख दंग रह गए। दीवारों और फिनिशिंग में खामियां देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

अधिकारी को फोन पर निर्देश : 'कार्य में पारदर्शिता लाएं वरना होगी कार्रवाई'भवन की बदहाली देख विधायक ने मौके से ही विभाग के संबंधित अधिकारी को फोन लगाया। उन्होंने अधिकारी को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात यह रही कि उद्घाटन के इतने महत्वपूर्ण अवसर पर भी संवेदक (ठेकेदार) नदारद रहा।

अस्पताल कर्मियों को अल्टीमेटम : समय पर आएं, व्यवस्था सुधारें इससे पूर्व विधायक ने सामुदायिक अस्पताल सिल्ली में चिकित्सकों, सीएचओ और एएनएम के साथ 'मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन योजना' की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें। सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों का रख-रखाव बेहतर किया जाए। हर केंद्र में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

मौके पर ये रहे मौजूद : इस अवसर पर झामुमो नेता डॉ. वकील महतो, प्रकाश कोईरी, बीडीओ अनिल कुमार, अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी सिन्हा, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अतिरंजन कुमार समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक की सीधी चेतावनी 

जनता के पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है। अधिकारी और ठेकेदार अपनी कार्यशैली सुधारें, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें।-अमित महतो, विधायक





 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने