angara(ranchi) मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप विजयवाड़ा(आंध्रप्रदेश) में जोन्हा स्थित डे बोर्डिंग तीरंदाजी सेंटर की प्रशिक्षु बेबी कुमारी और सोनी कुमारी ने दमदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुआ। दोनों तीरंदाज अंडर-15 झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही थी। बेबी कुमारी ने आर्चरी के विभिन्न इवेंट में कुल 4 गोल्ड जीता। जबकी सोनी कुमारी ने एक गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रांज अपने नाम किया। ज्ञात हो कि दोनों तीरंदाज राजाडेरा की रहनेवाली है। अपने अपने घर से प्रतिदिन प्रैक्टिस करने जोन्हा जाती है। दोनों तीरंदाजों की इस सफलता पर कोच रोहित कोयरी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.