GA4-314340326 गोंदलीपोखर व गेतलसूद साप्ताहिकी बाजार में बनेगी लोकल कमिटि

गोंदलीपोखर व गेतलसूद साप्ताहिकी बाजार में बनेगी लोकल कमिटि

angara(ranchi)  होली महापर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति के सदस्यों की बैठक अनगड़ा थाना परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता अनगड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने किया। बैठक में होली को आपसी भाईचारा से मनाने का आहवान किया गया। साथ ही निर्णय हुआ की गोंदलीपोखर व गेतलसूद बाजार के संचालन को लेकर एक लोकल कमिटि का गठन किया जाएगा। यहां पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण साप्ताहिकी बाजार सिकुडता जा रहा है। बाजार के दिन दोनों जगहों पर लगातार जाम लगी रहती है। साथ ही रिंग रोड में गश्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगातार होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुस्तफा अंसारी, सुरेन्द्र महतो, डा. रिझू नायक, सचिन केसरी, रामपोदो महतो, नरेश साहू, बुधराम बेदिया, सत्यदेव मुंडा, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, अजय महतो, सिकंदर अंसारी, जयराम महली, जगरनाथ महतो, सोहराई बेदिया, सुनील महतो, शिबू मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने