GA4-314340326 गोंदलीपोखर में सीएन होंडा के शोरूम का उदघाटन

गोंदलीपोखर में सीएन होंडा के शोरूम का उदघाटन

 

angara(ranchi)  गोंदलीपोखर में रांची-मुरी मार्ग में लुपुंग मोड़ के पास मंगलवार को सीएन होंडा शोरूम का उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के एरिया सेल्स इंचार्ज दीपक सिंह, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सीएन होंडा के प्रबंधक अजय कुमार जैन ने किया। प्रबंधक अजय कुमार जैन ने बताया कि होंडा बाइक के सभी उत्पाद शो रूम में उपलब्ध है। दो-तीन माह बाद यहां पर सर्विस सेंटर भी खुल जाएगा। इसपर काम चल रहा है। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि होंडा शोरूम के खुलने से अनगड़ा व आसपास के ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी। मौके पर कई ग्राहकों ने बाइक की बुकिंग किया। इस अवसर उत्सव जैन, जनरल मैनेजर ब्रजेन्द्र प्रसाद, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, लुपुंग मुखिया शांति देवी, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, सालहन मुखिया सरिता तिर्की, पंसस कुंती देवी, वीरेन्द्र सिंह भोगता, हिमांशु शेखर चौधरी, ज्योतिष महतो, सुदीप चौधरी, कुलदीप कुमार, हिमांशु शेखर,  सिकंदर अंसारी, अरूण महतो, राजू महतो, श्रवण चौधरी, सुप्रेश महतो, शिवशंकर केसरी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने