GA4-314340326 Updated गिरिडीह निकाय चुनाव : धनवार में सबसे ज्यादा 65.22% वोटिंग; मतदान के बाद बक्सीडीह रोड में उपद्रव, फायरिंग और पथराव

Updated गिरिडीह निकाय चुनाव : धनवार में सबसे ज्यादा 65.22% वोटिंग; मतदान के बाद बक्सीडीह रोड में उपद्रव, फायरिंग और पथराव

उपद्रवियों को नियंत्रित करते पुलिस के जवान।

अमित सहाय/ गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम सहित तीनों निकायों में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। चुनाव संपन्न होने के बाद शाम को बक्सीडीह रोड इलाके में अचानक माहौल बिगड़ गया, जहां उपद्रवियों ने अगजनी, पथराव और गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मतदान के बाद हिंसा, बक्सीडीह रोड बना अखाड़ा

शाम करीब 5:30 बजे, जब मतदान की प्रक्रिया खत्म हो रही थी, बक्सीडीह रोड इलाके में उपद्रवियों ने तांडव मचाया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DC) रामनिवास यादव ने स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद यहां अगजनी और फायरिंग की घटना घटी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

इससे पहले दिन में वार्ड 27 के बुलाकी रोड स्थित बूथ नंबर 1 और 2 पर भी दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसे पुलिस ने लाठीचार्ज कर नियंत्रित किया।

मतदान संपन्न होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते डीसी।

पिछली बार से ज्यादा हुआ मतदान

उपायुक्त (DC) ने देर शाम फाइनल वोटिंग प्रतिशत जारी किए। उन्होंने बताया कि मतदान संतोषजनक रहा और पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा गया।

 नगर निकाय चुनाव का फाइनल मतदान प्रतिशत

मतदान का प्रतिशत संतोषजनक रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नागरिकों की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बक्सीडीह रोड की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

       - जिला निर्वाचन पदाधिकारी

सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ लोकतंत्र का पर्व

एसपी के नेतृत्व में 166 बूथों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। कुल 1200 जवान और 200 से अधिक पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे। हालांकि, मतदान खत्म होने के बाद हुई हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। पुलिस अब बक्सीडीह रोड और बुलाकी रोड के उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो खंगाल रही है।


 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने