![]() |
| भाजपा विधायक नीरा यादव सीएम हेमंत सोरेन संग होली खेतली हुईं। |
सौहार्द की दिखी मिसाल, गूंजे होली के गीत
सदन की गहमागहमी और चर्चाओं से इतर आज शाम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा, "होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। मेरी कामना है कि सभी झारखंड वासियों के जीवन में खुशियों के रंग हमेशा बरकरार रहें।" उन्होंने इस पर्व को पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र
इस बार समारोह में केमिकल वाले रंगों के बजाय प्राकृतिक फूलों का उपयोग किया गया। सीएम और स्पीकर ने जब एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की, तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। मौके पर मौजूद विधायकों ने भी पारंपरिक गीतों के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। हम सभी झारखंडी मिलकर इस परंपरा को और समृद्ध बनाएं।
- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.