angara(ranchi) गेतलसूद स्थित रामकृष्ण मिशन फार्म में चल रही दो दिवसीय 47वां केन्द्रीय श्रीरामकृष्ण किसान मेला(राज्यस्तरीय) का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन मौके पर पुरस्कार वितरण, किसान गोष्ठी हुआ। झारखंड के विभिन्न् जिलों से आये छह सौ से अधिक किसानों को हस्तचालित स्प्रेयर देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फसल प्रदशनी में शामिल श्रेष्ठ फसलों में 54 पुरस्कार, पशुपालन में 22 पुरस्कार व कुटीर उद्योग में 12 किसानों को पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद ने किया। मुख्य अतिथि नाबार्ड के सीजीएम दीपमाला घोष, विशिष्ट अतिथि जेएसएलपीएस के मुख्य परिचालन पदाधिकारी विष्णुचरण पारिदा, बाला सरस्वती एस निदेशक केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, पंसस फाल्गुनी शाही व रामसाय मुंडा थे। दीपमाला घोष ने जलछाजन व कृषि विकास को लेकर चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि रामकृष्ण मिशन का कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। कृषि में एआई का उपयोग व जल संरक्षण तकनीक का उपयोग कर जैविक तरीके से खेती करने की जरूरत है।
शिवधन भोगता बने श्रेष्ठ लाह उत्पादक किसान
दीपमाला घोष ने लाह की खेती के लिए नवागढ़ के नयातू निवासी शिवधन भोगता को सम्मानित किया। नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने पिछले 47 सालों के सफरनामा प्रस्तुत किया। मेला में सभी ने स्वस्थ मिटटी, स्वस्थ फसल, स्वस्थ पर्यावरण व स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प लिया। संचालन डा. रवीन्द्र कुमार सिंह व डा. सुरेश कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष संतोष बेदिया, बीसा मुखिया मंजोती देवी, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया के अलावा मेला समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार बेदिया, सचिव जगदीश भोगता, सहसचिव देवनारायण बेदिया, अशोक बेदिया, कमल बेदिया, पहलू बेदिया, अर्जुन बेदिया, शिवा मुंडा, लालो कुमार महतो, कलेश्वर बेदिया, बलिया बेदिया, प्रदीप कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो, घनश्याम उरांव, राम उरांव, मालिया बेदिया, मोहन बेदिया, सावना बेदिया, गणेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.