silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम परिसर में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों की सेवा शर्त नियमावली में सुधार कर सेवा स्थायीकरण एवं वेतनमान का प्रावधान किया जाए। मौके पर मनरेगा कर्मी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार प्रमाणिक ने कहा कि हम सभी कर्मी विगत 17 वर्षों से काम करते आ रहे हैं। जबकि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। हम लोग बहुत अल्प मानदेय में काम कर रहे हैं और हम लोगों को स्थायी नहीं किया गया है। हम लोगों को सरकार द्वारा 10 से 12 हजार मानदेय के रूप में दिया जा रहा है जिससे हम लोगों का घर चलना मुश्किल हो गया है। अपनी मांगों को लेकर हम सभी मनरेगा कर्मियों ने निर्णय लिया है कि आगामी 18 से 20 जूलाई तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेंगे। अगर वर्तमान की सरकार हम लोगों की मांगों पर पहल नहीं करती है तो हम लोग निश्चित तौर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। वहीं स्थानीय विधायक ने मनरेगा कर्मियों को आश्वस्त किया कि हम मनरेगा कर्मियों के साथ हैं तथा सरकार को पत्राचार कर आप लोगों की मांगों से अवगत कराएंगे। इस मौके पर मनरेगा कर्मी हरे कृष्ण महतो, भरत, भगवत, नागेश्वर, मनोज, संतोष, संजय, कार्तिक, सत्यप्रकाश, कुलदीप आदि उपस्थित थे।
मनरेगा कर्मियों ने सिल्ली विधायक को सौंपा मांग पत्र
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.