angara(ranchi) 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अनगड़ा के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन द्वितीय कमान अधिकारी सचिन कुमार ने किया। मौके पर वक्ताओं ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र से आए कुल 22 प्रशिक्षु भाग ले रहें है। प्रशिक्षण 6 से 8 जनवरी तक वासुकोचा में दिया जाएगा। उदघाटन के मौके पर उपनिदेशक मत्स्य पालन विभाग संजय गुप्ता, कमांडेंट पशु चिकित्सा जेके शर्मा, सहायक कमांडेंट सिद्धार्थ आर, डा. प्रशान्त सहित अन्य उपस्थित थे।
एसएसबी के द्वारा दिया जा रहा है मत्स्य पालन प्रशिक्षण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.