sonahatu(ranchi) पूर्वी क्षेत्र के हेसाडीह जंगल से 40 की संख्या में हाथियों का झुंड बांस वन में प्रवेश कर गये है,जिससे आसपास के ग्रामीण काफी दहशत में है। हाथियों का झुंड सोनाहातू पंचायत, जिन्तु पंचायत, गलऊ पंचायत के दर्जनों गांव में उत्पात मचायेंगे। फसल को नष्ट करेंगे। समय पर इन्हें भागने की मांग ग्रामीणों ने किया है। हाथियों के झुंड ने चोगा गांव में 20 एकड़ में सब्जी की फसल को नष्ट कर चुके है। गुरुवार रात कुदाडीह गांव के किसान लखीन महतो का 3 एकड़ में लगे आलू फसल को खाया ओर नष्ट किये है। सेरेंगहातू गांव के प्रवीण महतो के भी 5 एकड़ में धान ओर सब्जी को नष्ट किये है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाने की मांग किया है।
बांस वन में हाथियों का प्रवेश, ग्रामीण दहशत में
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.