GA4-314340326 विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

 silli(ranchi)  विधायक सुदेश कुमार महतो ने प्रखंड क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें लुपुंग पंचायत के सुलुमजुड़ी में संजु मुंडा के घर के समीप से प्रकाश महतो के घर तक 500 फीट तथा हरेलाल महतो के घर के समीप 180 फीट, इचाग पायराटोंग बस्ती में 250 फीट, मुरी कोकोराना में 250 फीट पीसीसी पथ एवं सोकपीट  का निर्माण कार्य शामिल है। सभी कार्य विधायक मद की राशि से किया जाना है। वहीं कोकोराना में बनने वाली 250 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य जिला परिषद के डीएमएफटी मद की राशि से किया जाना है। मौके पर विधायक ने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों को एकजूट रहने का आग्रह किया। इस मौके पर उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला, शुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, लक्ष्मण महतो, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, शर्मिला कुमारी, अशोक कोइरी, हरेण कोइरी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने