![]() |
| चट्टान के बीच फंसा शव |
अनिल कुमार चौधरी /Angara(ranchi) हुंडरू फॉल में पानी के तेज प्रवाह में बहे बिहार के राजगीर निवासी शुभम कुमार (21वर्ष) का शव गुरुवार की सुबह में बरामद हुआ। शव जोगिया दह व मंगतू मारा के बीच चट्टान में फंसा हुआ है। शव फंसे होने की सूचना स्थानीय पर्यटक मित्रों ने सिकीदिरी थाना पुलिस व मृतक के स्वजनों को दी। शव को अभी नही निकाला गया है।
2 अक्टूबर को नहाने के दौरान पैर फिसलने से बहा था शुभम
![]() |
| मृतक शुभम कुमार |
तीन दिनों से खोजा जा रहा था शव
![]() |
| शव को खोजबीन |
पानी का प्रवाह हुआ कम, शव की हुई बरामदगी
बुधवार को जोगिया दह व मंगतू मारा के बीच तीन घंटा से अधिक समय तक शव को खोजबीन की गई। लेकिन शव नही मिला था। दोनो दह में पानी में बांस डालकर शव को खोजा गया था। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद बताते है, सुबह में जोगिया दह व मंगतू मारा के बीच चट्टान में शव फंसा हुआ था। लगातार हो रही वर्षा से फॉल में पानी का काफी तेज प्रवाह था। जिससे शव खोजने में परेशानी हो रही थी। स्वजन को इसकी सूचना दे दी गई है। दोपहर तक शव को बाहर निकाला जाएगा।
वीडियो देखे:



एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.