angara(ranchi) मध्य विद्यालय रेशम में शुक्रवार को "मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा' को लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकल कर पूरे पोषक क्षेत्र चापूटोली, करमाछापर, रेशम बनादाग गांव में निकाला गया। प्रभातफेरी में ग्रामीण अभिभावकगण, शिक्षक, सहिया सहित वार्ड सदस्य पूजा कच्छप व स्वास्थ्य सहिया उषा मुण्डा, विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए। प्रभातफेरी के माध्यम से बच्चों ने बताया कि वीर शहीदों की श्रद्धांजलि तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब पूरा गांव गली गली साफ सुथरा, सभी लोग अपने व्यक्तिगत साफ सफाई के साथ आस-पड़ोस को भी साफ रखें। कूड़ादान का उपयोग करें। इस अभियान में स्कूल के प्रिंसिपल प्रेमचंद बेदिया, स्कूल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सुमन उरांव आदि शामिल हुए।
मध्य विद्यालय रेशम के बच्चों ने मेरा माटी मेरा देश अभियान को लेकर निकाली प्रभातफेरी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.